रायबरेली : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ/ रायबरेली, अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में हो रहे तेजी से वृद्धि के चलते गंगाकशी पर कृषि भूमि के साथ-साथ गांव की तरफ गंगा का पानी ने अपना रुख मोड़ दिया है जिससे मवेशियों को चारे की समस्या व्याप्त हो गई है वहीं क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ द्वारा रविवार को देर शाम तक गंगा का जलस्तर 97 दशमलव 600 मीटर नापा गया और बताया कि रुक-रुक कर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र की लगभग दस बीघे सब्जी की फसल जलमग्न हो गई है और गंगा का जलस्तर पठारी क्षेत्र की कृषि भूमि से होता हुआ कटरी क्षेत्र के आबादी की ओर अपना रुख कर चुका है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से आबादी क्षेत्र में जहरीले जंतु पहुंचने लगे हैं जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पूर्व चयनित बाढ़ चौकियों क्षेत्रीय लेखपालों की तैनाती करते हुए गंगा के जलस्तर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए और बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : पराग डेरी से नहीं मिला 80 लाख का भुगतान, भुखमरी की कगार पर पहुंचे किसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात