लखनऊ : छात्र के मुंह पर थूका गुटखा, शिकायत करने पर बेहरमी से पीटा
दो नाजमद समेत 15 अज्ञात छात्रों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक निजी स्कूल के छात्रों दबंगई समाने आई हैं। जहां एक छात्र के मुंह पर गुटखा थूकने पर छात्र गुटों ने स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी बेहरमी से पिटाई। विरोध किए जाने पर आरोपित छात्रों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित छात्र को मरा समझ कर घटनास्थल से भाग निकले। परिजनों ने जख्मी छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसकी हालत नाजुक है। छात्र के पिता ने दो छात्रों समेत उनके 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी रामसेवक की विकासनगर में सिलाई की दुकान हैं। उन्होंने बताया कि बेटा शैलेश (15) रियल स्टार स्कूल में 11वीं का छात्र है। गत 14 जुलाई को स्कूल में नौंवी में पढ़ने वाले अकरम ने गुटखा कर बेटे के मुंह पर थूक दिया था। इसके बाद बेटे ने स्कूल के प्रधानाचार्य से आरोपित छात्र की शिकायत की। प्रधानाचार्य के द्वारा दंडित किए जाने पर आरोपित छात्र ने स्कूल की छुट्टी के बाद बेटे को रोक लिया और सहपाठी निशांत समेत 15 साथियों को बुलाकर झगड़ने लगा। आरोप है कि अकरम और निशांत ने अपने साथियों की मदद से बेटे की लात-घूसों से पिटाई की। जिससे वह उनका बेटा बेहोश हो गया। बेटे को मरा समझ आरोपित घटनास्थल से भाग निकले। इसके बाद शैलेंश के दोस्तों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
आनन-फानन परिजनों ने बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक शैलेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके बाद पिता रामसेवक ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोपित छात्र और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : लॉ मार्टिनियर कॉलेज के हॉस्टल से छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज
