लखनऊ : लॉ मार्टिनियर कॉलेज के हॉस्टल से छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। लॉ मार्टिनियर कॉलेज छात्रावास के वार्डन बैरी थॉमस ने गौतमपल्ली थाने में लिखित शिकायत देते हुए एक छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वार्डन का कहना है कि छात्रावास से रहस्यमयी ढंग से छात्र लापता हो गया है। फिलहाल, पुलिस छात्र को तलाशने के लिए छानबीन करने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गौतमपल्ली थाने में लॉ मार्टिनियर कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र नील उर्फ बॉबी (16) शनिवार की दोपहर से लापता है। वार्डन बैरी थॉमस को जानकारी हुई तो उन्होंने हर जगह खोजबीन की लेकिन छात्र का कहीं सुराग नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने फौरन परिजनों से सम्पर्क कर गौतमपल्ली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होने बताया कि स्कूल में आखिरी बार छात्र को नारंगी रंग की टीशर्ट, नीले रंग की जींस और नीले रंग के जूते पहने हुए देखा गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्र को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें -बहराइच : पारिवारिक कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
