लखनऊ : ज्वैलरी शोरूम में आए लुटेरों ने चुराई सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एकतानगर चौराहे के समीप एक ज्वैलरी शोरूम से ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने सोने की चेन चुरा ली। आरोपित वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। हालांकि, शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसके बाद शोरूम मालिक ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एकता नगर चौराहा कैम्पवेल रोड निवासी महबूब अली ने बीती 6 जुलाई को घर के समीप ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन किया था। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई की सुबह तीन लोग उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। इनमें दो महिला और दो लड़के शामिल थे। इसके बाद आरोपित पीड़ित ने नई वैराइटी की ज्वैलरी दिखाने की बात करने लगे। पीड़ित आरोपितों को ज्वैलरी दिखाने लगा। इसी बीच आरोपितों ने 13 ग्राम 500 मिली सोने की चेन चोरी कर ली। इसके कुछ पल बाद आरोपित गहने न पंसद आने की बात कहकर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि मिलान के वक्त दिखाए गए गहनों की संख्या कम मिली। जिसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया। 

फुटेज में आरोपित चेन चुराते दिखाई पड़े। इसके बाद शोरूम मालिक ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए सम्बन्धित थाने में शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि घटना के पांचवे दिन यानि शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : छात्र के मुंह पर थूका गुटखा, शिकायत करने पर बेहरमी से पीटा

संबंधित समाचार