प्रतापगढ़ में निकाह से पहले विवाद, दूल्हे समेत कई को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। निकाह से पहले दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी, इसी बीच मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे समेत दोनों पक्ष के कई लोगों में जमकर लात-घूसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को साथ ले गई। देर शाम तक पूछताछ चलती रही। कोई तहरीर नहीं दी गई है।

नगर कोतवाली के पास एक मैरेज हाल में पंजाब प्रांत से कन्या पक्ष के लोग एक हफ्ते पहले आये थे। रविवार को निकाह होना था। उदयपुर के ननइया राहाटीकर से करीब तीन बजे दोपहर में बारात आई। बारातियों को जलपान कराया गया। आरोप है इसके बाद   दूल्हे पक्ष के लोग जल्दी निकाह कराने की जिद करने लगे। इतने में लड़की की मां की तबियत खराब हो गई। दूल्हे की गाड़ी से प्रताप बहादुर जिला अस्पताल ले गए। इसी बीच मैरेज हाल में दोनों पक्षों में निकाह को लेकर तकरार होने लगी। 

मां के अपस्ताल से वापस आने पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर जिस कार से आया था उसमें तोड़फोड़ कर दिया। मारपीट में लड़की के पिता को भी चोट आई। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची। दूल्हे, उसके पिता,भाई, बहनोई व कन्या पक्ष से उसके पिता व अन्य रिश्तेदारों को कोतवाली ले गई। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : ज्वैलरी शोरूम में आए लुटेरों ने चुराई सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार