बरेली: सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब, सातों नाथों पर गूंजे बाबा के जयकारे
बरेली, अमृत विचार। सावन के दूसरे सोमवार को सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों का रेला देखा गया। देवों के देव भगवान शिव शंकर के दर्शन पाने के लिए लोग लंबी कतार में लगे। अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सातों नाथों में नजारा देखते बन रहा था।
आज श्रावण माह का दूसरा सोमवार है। सुबह तीन बजे से शहर के प्रसिद्ध बाबा अलखनाथ मंदिर,बाबा धोपेश्वर नाथ, त्रिवटीनाथ, मढ़ीनाथ, वनखंडी नाथ, पशुपतिनाथ, मंदिरों में सुबह 3 बजे से ही लंबी कतार देखने को मिली। श्रद्धालु ,धतूरा, दूध, बेलपत्री बाबा को अर्पित करते नजर आए।
सड़को पर दिखा कांवरियों का रेला
सुबह से ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखी गई बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर आते देखे गए। डीजे की धुन पर जमकर कांवरियों ठुमके लगाते हुए देखे गए।
ये भी पढ़ें- बरेली: सीबीगंज की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक
