बहराइच: हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर बोला धावा, बंधक बनाकर की लाखों लूट
बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा नईबस्ती निवासी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के घर में खिड़की काटकर घर में रात को हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने पहले लाखों की लूट की। शिक्षिका, पति और बेटी को पीटा। इसके बाद शिक्षिका की बेटी पर गलत नजर डाला। इस पर दंपती ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया। इस बदमाश मौके से फरार हो गए।
तीन लाख से अधिक की लूट की। बदमाश मौके पर जिंदा कारतूस और अन्य सामान छोड़ गए हैं। दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नईबस्ती आसाम रोड निवासी स्नेह लता श्रीवास्तव पत्नी अनूप कुमार प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोडरी श्रावस्ती में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। रविवार रात को शिक्षिका अपने पति अनूप और बेटी मुस्कान के साथ सो रही थी।
रात डेढ़ बजे हथियार से लैस बदमाश मकान के ऊपर हिस्से में बने खिड़की को काटकर घर में घुसे। इसके बाद सभी ने दरवाजा का ताला। फिर बंधक बनाकर घर में हथियार के बल पर लूटपाट की। परिवार की बदमाशों ने पिटाई की। शिक्षिका के मुताबिक सोने के गले की हार, झुमकी, झाला, अंगूठी, मांग टीका, जेवरी, करधनी, चांदी का गुच्छा, पांच हजार रुपए की लूट की। इसके बाद सभी ने शिक्षिका की बेटी पर गलत नजर डाला।
इस पर शिक्षिका और उसके पति ने साहस दिखाते बदमाशों पर धावा बोल दिया। इस पर बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन घर में जिंदा कारतूस, रॉड और आपत्तिजनक वस्तु बरामद छोड़ गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच रहे हैं।
फोरेंसिक टीम के साथ लिया जायजा
अभी शिक्षिका की ओर से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिली है। मकान के ऊपर लगे खिड़की को काटकर बदमाश घर में पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ...हरेंद्र कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष।
ये भी पढ़ें -हरदोई में युवक ने ममेरी बहन से किया रेप, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी
