अयोध्या: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
अयोध्या, अमृत विचार। प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है और उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया …
अयोध्या, अमृत विचार। प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है और उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद एक कार सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही थी। इस दौरान बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट पत्थर कट तिराहा के पास कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के चलते सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में घायल बाइक सवार एक युवक परमात्मा निवासी तुलसीपुर जनपद गोंडा तथा दूसरा घायल 36 वर्षीय दिनेश कुमार यादव निवासी तुलसीपुर मांझा अर्जुन पूरे थाना नवाबगंज गोंडा बताया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल एक युवक दिनेश यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हाल में उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। दुर्घटना करने वाली स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया गया है। मृतक दिनेश के भाई मनीष यादव शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
