बरेली: रोहित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त निकले हत्यारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट पुलिस ने रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है दोनों ही आरोपी उसके दोस्त थे। आपस में गाली गलौज के बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

थाना कैण्ट के  बंगला न० 12 वीरांगना चौक के पास रहने वाले नेलसन पुत्र सैमुअल के बेटे रोहित की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शिवम रस्तोगी उर्फ शाका और हरिओम बताया है। दोनों ही रोहित के साथ रहते थे। रोहित द्वारा लोगों को गाली देने पर उसकी हत्या कर दी। दोनों ही रोहित के बहुत अच्छे दोस्त थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाने पुल की शटरिंग हटाते हुए गिरा छज्जा, बड़ा हादसा टला

संबंधित समाचार