बरेली: कुतुबखाने पुल की शटरिंग हटाते हुए गिरा छज्जा, बड़ा हादसा टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना चौकी से लेकर कोहड़ापीर तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए को कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन इसके निर्माण कार्य ने सवाल खड़े कर दिए। किस मजबूती से इसका निर्माण किया जा रहा है इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां शटरिंग खोलते शटरिंग के साथ छज्जा ही गिर गया।

गनीमत रही इस दौरान वहां से कोई राहगीर गुजर नहीं रहा था। फिलहाल एक बड़ा हादसा टल गया और नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे कार्य की पोल खोल दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति घायल

संबंधित समाचार