बरेली में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति घायल
बरेली, अमृत विचार। बरेली के बहेड़ी में बड़ा हादसा हुआ। जहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला और 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शाहजहंपुर के थाना खुदागंज के गांव अखोरी निवासी हरिशंकर गंगवार रुद्रपुर में फैक्ट्री में काम करते थे। आज सुबह वह अपनी पत्नी 24 वर्षीय चमेली 18 माह की बेटी सौम्या के साथ शाहजहांपुर वापस आ रहे थे । जैसे ही वह बहेड़ी के शेरगढ़ चौराहे पर पहुंचे वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही चमेली और उनकी बेटी सौम्या की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति हरिशंकर भी एक्सीडेंट में घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
ये भी पढ़ें- बरेली: सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजे शिवालय
