Sawan 2023: श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठे शिवालय
कानपुर के शिव मंदिरों में भोले बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी।
कानपुर में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भोले बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी। बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्त दर्शन कर रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। श्रावण माह के दूसरे सोमवार के दिन कानपुर के शिव मंदिरों में भोले बाबा के भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्त एक के बाद एक कर बम बम भोले के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे है। शहर के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर, नवाबगंज के जागेश्वर मंदिर, जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर, पीरोड के वनखंडेश्वर मंदिर, नयागंज स्थित नागेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ बाबा का पूजन, दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ी। भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक, धतूरा, नीले फूल, बेलपत्र, बेल चढ़ाकर अपनी मनोकामना शिवभक्त मांग रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भक्त
शिव मंदिरों में दर्शन करने आ रहे भक्त सीसीटीवी की निगरानी में है। पुलिस के द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम और मंदिर प्रशासन की ओर से बनाए कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ मंदिर में पुलिस तैनात है।
