प्रतापगढ़: Instagram पर की फ्रेंडशिप, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, अब दे रहा धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़/लालगंज। इन दिनों सुर्खियों में बना ज्योति मौर्या प्रकरण लगभग सभी जानते हैं। ज्योति पर तो शादी के काफी समय बाद पति से दूरी बनाने का आरोप है, लेकिन यहां तो बैंक में नौकरी पाने के बाद वह प्रेमी बेवफा निकल गया। जो उसके लिए जीने-मरने की कसमें खाया करता था, वह जान से मार देने की धमकी दे रहा है। दो साल तक शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर सात फेरों के बंधन में बंधने से इंकार कर दिया। प्रेमिका ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है।
 
यह एक युवती का का केस भले ही है, लेकिन कइयों  के लिए सतर्क होने का उदाहरण भी कहा जा सकता है। इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों से लड़कियों को जाल में फंसाने वालों से बचकर रहने की जरूरत है। अभिभावकों की भी आंख खोलने वाला यह मामला है। लालगंज क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता प्रेम में ठगी गई। उसके अनुसार वर्ष 2021, 26 मार्च को इंस्टाग्राम के माध्यम से अमेठी जनपद के जामो राम शाहपुर गांव निवासी आदित्य तिवारी से उसकी दोस्ती हुई। दोनों में पहले बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों के मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। पी

ड़िता का आरोप है कि आदित्य ने उससे शादी का वादा किया। उसे विश्वास में लेकर अंचल के ही एक तालाब के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तब तक वह बेरोजगार था। इसी बीच आरोपित की एसबीआइ अमेठी में पीओ यानी प्रोबेशनरी आफिसर के पद पर नौकरी लग गई। इसके बाद भी आरोपित ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। दोनों की नजदीकी के बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता चल गया था।

पीड़िता के पिता विवाह का प्रस्ताव लेकर आरोपित के घर गए तो उन लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता द्वारा दबाव बनाने पर प्रेमी आदित्य ने कहा कि वह अपने स्तर की लड़की से शादी करेगा, उससे नहीं। युवती का आरोप है कि कहासुनी होने पर उक्त लोगों ने परिवार के लोगों को जान से मरवा देने, झूठे मुकदमे मे फंसा देने की धमकी भी दी। परेशान पीड़िता ने चुप्पी तोड़ते हुए सोमवार को घटना की तहरीर लालगंज कोतवाली में दी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज कर लिया। सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि जांच में अब तक तथ्य सही मिले हैं। पीड़िता का बयान कराया जाएगा। इसके बाद आरोपित को पकड़ा जाएगा। ऐसे मामलों से सीख लेकर जागरूक रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास

संबंधित समाचार