बरेली: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, 24 तक मांगी पोलिंग बूथों की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशासन से जिले के मतदेय स्थलों की मौजूदा स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए बूथों का स्थलीय सत्यापन शुरू हो गया है। 3497 मतदेय स्थलों के सत्यापन के लिए 290 सेक्टर अफसरों को लगाया गया है। 25 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 24 तक रिपोर्ट देनी है। 

सत्यापन में मतदाताओं के घर से बूथ की दूरी, बिजली, पानी, रैंप आदि की क्या व्यवस्था है, बूथ की बिल्डिंग कैसी है आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार हो रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कमियों को दूर कराकर सुविधाएं बेहतर कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत में अजगर देख किसान के उड़े होश, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

 

 

संबंधित समाचार