जिला अस्पताल: पार्किंग में अवैध वसूली को छूट, मरीजों के वाहनों पर जुर्माना
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में पार्किंग में अवैध वसूली पर रोक लगाने और वाहन चोरों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने परिसर में खड़े वाहनों के ही चालान काटने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को परिसर में बिना हैंडल लॉक खड़े 12 वाहनों को चौकी पुलिस उठा ले गई। मरीज और तीमारदार लौटे तो उनके वाहन गायब थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वे शिकायत करने चौकी गए तो वहां उनके वाहन खड़े थे। पुलिस ने पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलकर उन्हें वाहन लौटाए।
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के आदेश हैं, लेकिन जब पार्किंग में वाहन खड़े किए जाते हैं तो निर्धारित रेट से अधिक वसूली की जाती है। सरकारी रेट लिस्ट को संचालक छिपाकर रखते हैं। इस वजह से लोग परिसर में वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं, इमरजेंसी से मोबाइल और अस्पताल परिसर से वाहन चोरी की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: बिना टिकट यात्रा कराने वाले कंडक्टर की सेवा समाप्त
