इटावा : बिगड़ा संतुलन और खेत में जा घुसी बस, 8 लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बसरेहर/इटावा, अमृत विचार। इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर में गैस एजेंसी के पास में इटावा से फर्रुखाबाद जा रही एक बस ड्राइवर की लापरवाही से खेतों में जा गिरी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन घटना होने से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार इटावा से करीब 35 सवारियां लेकर बस बेवर की तरफ जा रही थी तभी ड्राइवर की लापरवाही से बरालोकपुर कस्बा में गैस एजेंसी के आगे अनियंत्रित होकर बस माखन सिंह बाथम के खेतों में जा गिरी बस रोडवेज अनुबंधित थी, वहीं चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस की पीआरबी 1637 सहित कर्री चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे तभी सूचना मिलते ही पीछे से थानाध्यक्ष चौबिया मंसूर अहमद भी मौके पर जा पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। वहीं ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया आठ घायलों को एंबुलेंस से सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घायलों के नाम रामअवतार सिंह, किशन कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, किशोरी लाल, लज्जावती पत्नी सोनेलाल किरण देवी पत्नी सतीश चंद्र सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवराम सिंह आदि लोग घायल हो गए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : दिहाड़ी मजदूर को बना दिया लखपति; सरकारी विभाग की बड़ी चूक पर लगाई फटकार

संबंधित समाचार