Project K: दीपिका पाादुकोण का फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से फर्स्ट लुक रिलीज, एक्ट्रेस के इंटेंस लुक से इंप्रेस हुए फैंस
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण,दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में हैं।
A hope comes to light, for a better tomorrow.
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) July 17, 2023
This is @DeepikaPadukone from #ProjectK.
First Glimpse on July 20 (USA) & July 21 (INDIA).
To know #WhatisProjectK stay tuned and subscribe: https://t.co/AEDNZ3ni5Q#Prabhas @SrBachchan @ikamalhaasan @nagashwin7 @VyjayanthiFilms pic.twitter.com/XG4qUByEHv
वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।पोस्टर में दीपिका इंटेंस लुक में हैं। वैजयंती मूवीज ने दीपिका के पोस्टर को शेयर किया है। वह सामने की ओर ध्यान से देखती हुई नजर आ रही हैं।
In her eyes she carries the hope of a new world 🌍 @deepikapadukone from #ProjectK pic.twitter.com/RUt9T1MAyZ
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) July 18, 2023
फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण का लुक है। पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) को।' 'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें : सलमान खान ने नये कलाकारों को फर्जी कास्टिंग एजेंटों के खिलाफ दी चेतावनी, जानिए क्या कहा
