UP: हिंदू छात्रा को मुस्लिम युवक ने बुर्का पहनाकर किया अगवा, रेस्टोरेंट में ले जाकर लूटा जिस्म, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गैर समुदाय के युवक ने छात्रा को बुर्का पहना किया अगवा।

कानपुर में गैर समुदाय के युवक ने छात्रा को बुर्का पहना स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया। इसके बाद रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गैर समुदाय के युवक ने कक्षा नौ की छात्रा को स्कूल से बुर्का पहना कर अगवा कर लिया और फिर रेस्टोरेंट में ले जाकर दुष्कर्म किया। छुट्टी होने से पहले छात्रा को स्कूल छोड़ने पहुंचा तो दबोचा गया। गैर समुदाय से जुड़े मामले की खबर पाते ही बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के सिविल लाइंस की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा चुन्नीगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवेक टॉकीज के पास रहने वाला 19 वर्षीय जैद उनकी बेटी को सुबह स्कूल के बाहर से बुर्का पहनाकर अगवा करके अपने साथ ले गया। विकास नगर स्थित यूपी-78 रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में स्कूल की छुट्टी से पहले स्कूल छोड़ने पहुंचा। वहां छात्रा अपनी मुस्लिम सहेली को बुर्का वापस करने के लिए स्कूल के अंदर चली गई। 

इस बीच एक शिक्षिका की नजर हिंदू समुदाय की छात्रा पर बुर्का उतारते पड़ी तो उन्होंने शक होने पर उसे और जैद को पकड़कर सवाल जवाब शुरू कर दिया। स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता को घटना की जानकारी दी। इस मामले में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा

इस मामले की जानकारी जैसे ही विहिप के पदाधिकारी कृष्णा तिवारी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे कर्नलगंज थाने पहुंच गए। आरोपी के साथ ही उनके परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में सिर्फ मुस्लिम युवक ही नहीं उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होते हैं। एसीपी अकमल खान ने उन्हें परिजनों की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

तलाशी में अश्लील सामग्री बरामद

पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ अश्लील सामग्री भी बरामद हुई। इसकी जानकारी पर छात्रा के परिजनों ने कहा कि यह लव-जेहाद का मामला है। मुस्लिम समुदाय के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है, जिसमें उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि जैद का पिता सपा नेता है। इससे पहले वह भी ग्वालटोली थाने से दुष्कर्म के मामले में ही जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के खिलाफ शहर के अन्य थानों में दर्ज मामलों को भी निकलवा रही है।


संबंधित समाचार