बरेली: रुविवि की परीक्षा में पकड़े गए 10 नकलची
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दोनों पालियों में 10 नकलचियों को धर लिया गया। पहली पाली में छह तो दूसरी पाली में चार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। बरेली-मुरादाबाद मंडल के 318 केंद्रों …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दोनों पालियों में 10 नकलचियों को धर लिया गया। पहली पाली में छह तो दूसरी पाली में चार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।
बरेली-मुरादाबाद मंडल के 318 केंद्रों पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में एमए/एमएससी की गणित, पॉलिटिकल साइंस, समाज शास्त्र आदि की परीक्षाएं थी। वहीं तृतीय पाली में बीए/बीएससी की परीक्षाएं थी। इसमें बीए/बीएससी की गणित-फोर्थ और बीएससी की बॉटनी-थर्ड की परीक्षा थी। इसी बीच सुबह की पाली से अलग-अलग केंद्रों से छह नकलचियों को धर लिया गया, जो परीक्षा के दौरान धड़ल्ले से नकल कर रहे थे।
सांय काल की पाली में भी अलग-अलग केंद्रों से कुल चार नकलचियों को पकड़ लिया गया। दोनों पालियों में करीब 1200 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में 10,556 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 4356 छात्र और 6200 छात्राएं पंजीकृत थी। इसमें 998 अनुपस्थित रहे। जिसमें 386 छात्र और 612 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं।
वहीं, शाम की पाली में 10,312 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 4356 छात्र और 5976 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 201 छात्र अनुपस्थित रहे, जिसमें 114 छात्र और 114 छात्राएं शामिल थे। रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10 नकलचियों को पकड़ा गया है। बाकी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
