रामपुर : घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
गंज थाना क्षेत्र मोहल्ला झंडा की घटना, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
रामपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते मजदूर ने सोमवार रात को फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला झंडा निवासी टिंकू (40) पेशे से मजदूर था। उसका परिजनों से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार रात टिंकू का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर दुपट्टे से फंदे पर लटक गया।
जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसको नीचे उतारा। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक को पीटकर किया लहूलुहान, चार पर रिपोर्ट
