सीमा के ID कार्ड पर उठे सवाल, जन्म के बजाय पिछले साल ही क्यों बनवाया?, सच जानने में लगी ATS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब एटीएस के शक के घेरे में है। अभी तक की पूछताछ में एटीएस को कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं, जिससे शक बढ़ता ही जा रहा है। सीमा हैदर का पाकिस्तानी पहचान पत्र सामने आया है, जिसे 20 सिंतबर 2022 को जारी किया गया है। इस पहचान पत्र की वजह से और शक के घेरे में सीमा आ चुकी है।

पहचान पत्र जन्म के समय साथ ही बनवाए जाते हैं, लेकिन सीमी ने 2022 में बनवाया है, एटीएस सीमा से कड़ी पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं।

अभी तक सीमा हैदर के बारे में ये भी क्लियर नहीं हो पाया है कि आखिर उसके घर में कितने सदस्य है, वह क्या करते हैं, जो भी सीमा बता रही है, उससे देखकर लगता है कि कहीं उसे कोई गाइड तो नहीं कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- UP: शिवम… आवाज देकर बुलाया और गर्दन में सटाकर मारी गोली, दो बाइक से आए पांच हमलावरों ने स्नातक छात्र की नृशंस हत्या

संबंधित समाचार