Mahoba Triple Murder : पत्नी और दो बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नशे ने परिवार किया तबाह
महोबा में तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार।
महोबा में पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नशे में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी।
महोबा, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला समद नगर में एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पिता ठाकुरदीन ने ही अपने आरोपी बेटे देवेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता ने बतया कि सोमवार की राम को सूचना मिली की शहर के समद नगर इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। जिससे पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी को रेलवे अंडरपास के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र विश्वकर्मा नशे को आदी था। नशे के चलते उसने मासूम बच्ची और पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जा रही है।
