अमरोहा: बाइक व बैलगाड़ी की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आदमपुर(अमरोहा), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सेंधवा के पास बैलगाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जनपद संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र निवासी हेमराज सिंह का बेटा मोनू अपने तहेरे भाई राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर रजपुरा के गांव गवां गए थे। वापसी में जब यह लोग अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव साथलपुर और सिमथला के बीच में पहुंचे तो साथलपुर की ओर से महिला मल्लो निवासी सिमथला बैलगाड़ी में पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थी।

तभी अचानक आमने-सामने से बाइक व बैलगाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका तहेरा भाई राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और हादसे की जानकारी मोनू के परिजनों को दी। थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रोडवेज के नियमित परिचालक ने स्टेशन इंचार्ज पर मढ़ा आरोप

संबंधित समाचार