Fatehpur News : जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, पत्नी और साली को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार।

फतेहपुर में जीजा ने नाबालिग साली को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, युवक ने पत्नी और साली को भी बंधक बना लिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। ललौली थानाक्षेत्र के जिन्दपुर ग़ांव में जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पत्नी और पीड़िता साली को बंधक बनाकर घर मे ताला बंद कर दिया। सूचना पर पहुचे परिजनों ने दोनो को ताला तोड़कर बाहर निकाला।गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंपा।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक ग़ांव की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग 16 जून को अपनी बड़ी बहन की ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के जिन्दपुर गांव आयी थी। बीती रात 1 बजे जीजा जयप्रकाश पासवान (32) पुत्र रामस्वरूप पासवान ने अपनी साली को मोबाइल देने के बहाने छत में बने कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता साली के चिल्लाने पर बड़ी बहन दौड़कर गयी तो आरोपी ने दोनो को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता की बड़ी बहन किसी तरह पड़ोसियों के मोबाइल से अपने मायके परिजनों को घटना की सूचना दिया। तब मायके वालों और पड़ोसियों ने पीड़िता और उसकी बहन को बाहर निकाला। आरोपी जीजा खेतो में चला गया था।बुलवाने पर आया तो ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर धुनाई कर दिया।

सूचना पर पहुची पुलिस ने नाजुक हालत में नाबालिग को बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टरो ने सदर अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं घायल आरोपी जयप्रकाश पासवान को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक है और आरोपी भी ग्रामीणों की पिटाई से घायल है। दोनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नही मिली है। मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

 

संबंधित समाचार