MJPRU: बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फार्म 20 जुलाई से भरे जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में संचालित बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग के परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ बैच 2017, 2018, 2019 और 2020, बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष बैच 2019 और 2020, एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष बैच 2019 एवं 2020 और बीएससी पैरामेडिकल बैच 2018, 2019 और 2020 प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की संस्थागत, भूतपूर्व और पूरक परीक्षा 2023 के परीक्षा फार्म 20 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को 24 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करना होगा। छात्रों को 25 जुलाई तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे।

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 24 तक भरे जाएंगे फार्म
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीजी पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म 20 जुलाई से भरे जाएंगे। छात्रों को 24 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने होंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा नहीं दौड़ा सकेंगे चालक

 

संबंधित समाचार