मथुरा के युवक ने की रामपुर के कारोबारी से ठगी, जांच शुरू
अजीमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। मथुरा का रहने वाला युवक कुछ माह पहले अजीमनगर निवासी एक युवक से भूसा बनाने वाली मशीन और ट्राली लेकर किराए पर लेकर चला गया था। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा शुमाली निवासी नक्शे अली का कहना है कि वह लोगों को भूसा बनाने की मशीन और ट्राली किराए पर देता है। करीब चार माह पहले जिला मथुरा के तहसील लोही निवासी युवक महताब उसके भूसा बनाने की मशीन और ट्राली 30 हजार रुपये किराए के हिसाब से ले गया था।
उसके बाद न पैसे दिए और न ही पीड़ित का सामान वापस किया। काफी परेशान हो जाने के बाद तीन दिन पहले पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर अजीमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: ...तो आखिरी कॉल खोलेगी दोहरे हत्याकांड का राज
