Himadri Speciality Chemical का पहली तिमाही का मुनाफा दोगुना, 86 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हिमाद्रि स्पेशियल्टी केमिकल लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। खर्च घटने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 961 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,048 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी घटकर 842 करोड़ रुपये रह गया। 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1,000 करोड़ रुपये रहा था।

हिमाद्रि स्पेशियल्टी केमिकल लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग चौधरी ने कहा, तिमाही के दौरान हमारे बेहतर प्रदर्शन की वजह मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करना है।

ये भी पढ़ें- CM नवीन पटनायक का ऐलान, पत्रकारों को पांच लाख रुपए तक का मिलेगा स्वास्थ्य बीमा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका