बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक होटल के पास पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक होटल के पास दिल्ली में काम करने वाले युवक का शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया। आज सुबह संदिग्ध हालात में राहगीरों ने शव को पड़ा हुआ देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, जिला पीलीभीत में बरखेड़ा थाना क्षेत्र ज्योरा कल्याणपुर गांव निवासी वेदप्रकाश का 24 वर्षीय बेटा विकास दिल्ली के एक अस्पताल में काम करता था। जो हर महीने अपने घर आता जाता रहता था।

वहीं मंगलवार को भी विकास दिल्ली में रोडवेज बस से घर जाने के लिए निकला। इस दौरान उसकी अपने परिवार वालों से बात भी हुई थी। जबकि आज सुबह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मुड़िया अहमद नगर स्थित एक होटल के पास विकास का शव पड़ा हुआ मिला। साथ ही उसका मोबाइल और सामान भी गायब था।

इस बीच राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के परिजनों का घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर विकास यहां कैसे पहुंचा और उसका सामना कौन ले गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: सूदखोर ने साथियों के साथ मिलकर किया युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार