विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज से की धर्मांतरण के आरोपी पर रासुका लगाने की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बच्चे के धर्मांतरण के मामले में मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान से आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। 

विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा कि शाजापुर में रहने वाले इलियास कुरैशी ने रतलाम से जैन समाज की महिला और उसके बेटे का अपहरण कर, बेटे का खतना कराने के साथ ही उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि आरोपी पर रासुका लगाकर कार्रवाई करें, जिससे इस तरह की वारदात फिर से न हो। 

इंदौर पुलिस ने आठ साल के एक मासूम बच्चे के धर्मांतरण के मामले में इलियास कुरैशी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के जोधपुर जिले के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस बच्चे की मां इंदौर के खजराना क्षेत्र में आरोपी के साथ रह रही थी। बच्चे के पिता महेश कुमार नाहटा को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने खजराना पुलिस में इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

आरोप है कि फरियादी युवक वर्ष 2018 में किसी कार्यक्रम में अपने परिवार को लेकर अपनी ससुराल शाजापुर आया था, यहां से लौटते समय उसकी पत्नी और बच्चा दोनों गायब हो गए, जो उसके बाद नहीं मिले। इसी बीच युवक को किसी रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी इस दौरान खजराना निवासी इलियास कुरैशी के साथ रह रही है और उसके बच्चे का भी धर्मांतरण करा दिया गया है। ये पता चलने पर युवक ने खजराना पुलिस से संपर्क किया। 

ये भी पढ़ें- टमाटर के ऊंचे भाव ने पुणे के किसान को बनाया करोड़पति, एक महीने में कमाए तीन करोड़ 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा