राष्ट्रपति ने फिनलैंड, इथियोपिया सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र किए स्वीकार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को फिनलैंड, इथियोपिया, अंगोला, बरूंडी और चाड के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।
President Droupadi Murmu received credentials from Mrs Dillah Lucienne, Ambassador of the Republic of Chad; Brigadier General Aloys Bizindavyi, Ambassador of the Republic of Burundi; and Mr Kimmo Lahdevirta, Ambassador of the Republic of Finland at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/8tF4PzRf1h
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 19, 2023
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, चाड की राजदूत दिलाह लूसिने, बरूंडी के राजदूत ब्रिगेडियर जनरल एल्याज बिजिनडेव्यी, फिनलैंड के राजदूत किमो लाहदेर्विता, अंगोला के राजदूत क्लिमेंते पेड्रो फ्रांसिस्को कामेन्हा और इथियोपिया के राजदूत देमेके अत्नाफू अम्बूलो के परिचय पत्र स्वीकार किये।
राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इन पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।
ये भी पढ़ें - मणिपुर : रैली से पहले सभी घाटी जिलों में ढील खत्म कर लगाया गया पूर्ण कर्फ्यू
