प्रयागराज : अमिताभ ठाकुर आशुतोष दुबे के पिता के साथ पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हुआ बवाल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीते दिनों छात्र आशुतोष द्विवेदी की मौत के बाद आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  लगातार छात्र उग्र होकर कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और हंगामा कर रहे हैं । बुधवार को छात्र की मौत के मामले में कालेज प्रशासन से मिलने के लिए अधिकार सेना प्रमुख और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया और अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद वह गेट पर ही बैठ कर प्रदर्शन करने लगे।
 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली फीस वृद्धि व कुलपति की अवैध नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का 1095दिन भी जारी रहा। अमिताभ ठाकुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मृतक छात्र आशुतोष दुबे के पिता के साथ छात्रसंघ भवन पर पहुंचे। जब वह छात्रसंघ भवन पर पहुंचे तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ भवन का गेट बंद कर दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे, चीफ प्रॉक्टर राकेश कुमार सिंह नारा लगा रहे थे अमिताभ ठाकुर वापस जाओ। प्रशासन ने अमिताभ ठाकुर को अंदर नहीं घुसने दिया। जिसके बाद छात्रों ने इसका विरोध किया छात्रों के विरोध करने के बावजूद प्रशासन ने गेट नहीं खोला। अमिताभ ठाकुर ने गेट पर ही छात्रों से वार्ता की और आशुतोष दुबे  को न्याय दिलाने के लिए छात्रों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की। इस मौके पर मनीष कुमार, हरेंद्र यादव ,आकाश यादव, सुधीर क्रांतिकारी, भानु, अनुराग, हीरेंद्र, आदित्य, सौरभ आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : वकील से मारपीट के आरोप में दो चिकित्सकों सहित 14 के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित समाचार