Auraiya Accident : गौवंश से टकराई बाइक, तड़पता रहा युवक, गश्त में निकली पुलिस ले गई अस्पताल, रास्ते में मौत
औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत।
औरैया में युवक की बाइक सड़ पर आए गौवंश से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर से बाइक से घर लौट रहे एक युवक की बाइक सड़क पर आए गौवंश से टकरा गई। टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस उसे अस्पताल ले गई। नाजुक हालत देख डाक्टरों ने उसे सैंफई रिफर कर दिया सैफई अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने किसी भी कार्यवाही से मना कर दिया।
फफूंद नगर के मोहल्ला तरीन निवासी बबलू मिस्त्री का 21 वर्षीय पुत्र शारिक दिबियापुर में एक दुकान पर एसी मेकेनिक का काम करता है। मंगलवार की रात काम खत्म करके वह बाइक से घर लौट रहा था। फफूंद दिबियापुर रोड पर भाग्यनगर और दिबियापुर के बीच पहुंचते ही अचानक बीच सड़क पर एक गौवंश आ जाने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गौवंश से टकरा गया और सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। काफी देर सड़क पर पड़ा रहने के बाद वहां गश्त को पहुंची पुलिस की निगाह उस पर पड़ी तो पुलिस उसे दिबियापुर अस्पताल ले गई और उसके पास मिले मोबाइल से पिता को सूचना दी।
जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए डाक्टरों ने नाजुक हालत बताते हुए सैंफई रेफर कर दिया, लेकिन सैफई असपताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मां पिता और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव को घर ले गए और किसी भी कार्यवाही से मना कर दिया। मृतक छह-भाई बहनों में सबसे छोटा था।
