Chitrakoot News : आदिवासी बच्चे ने पानी का बर्तन छुआ, महिला ने जड़े कई तमाचे, मां-पिता को भी पीटा, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में पानी का बर्तन छू लेने पर आदिवासी बच्चे की पिटाई।

चित्रकूट में पानी का बर्तन छू लेने पर आदिवासी बच्चे की पिटाई। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि पानी भरने को लेकर विवाद हुआ है।

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट जैसे पिछड़े जिलों में अभी छुआछूत जैसी सामाजिक बीमारियां दूर नहीं हुई हैं। एक चार वर्षीय आदिवासी बच्चे के सवर्ण जाति की महिला के पानी के बर्तन छू लेने पर उसकी जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। जब बच्चे के परिवार के लोगों ने उलाहना दिया तो इनकी भी पिटाई हो गई। एसओ का कहना है कि पानी भरने को लेकर मारपीट हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ गांव में एक आदिवासी कोल महिला अपनी लगभग चार साल की बच्ची को लेकर सरकारी नलकूप से पानी भरने गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का हाथ वहां सवर्ण जाति की एक महिला के पानी से भरे बर्तन को छू गया। इसके बाद आक्रोशित महिला ने बच्चे को तमाचे जड़ दिए।

जब उसकी मां ने विरोध किया तो सवर्ण महिला ने पति और बेटे को बुला लिया और दंपति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। कोल परिवार ने मानिकपुर थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया पानी भरने को लेकर मारपीट होने का मामला सामने आया है।

संबंधित समाचार