Mahoba News : निर्माण कार्यों का 30 करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर प्रधानों ने ब्लाक के गेट पर जड़ा ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में निर्माण कार्यो का 30 करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर प्रधानो ने ब्लाक के गेट पर ताला जड़ा।

महोबा में निर्माण कार्यो का 30 करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर प्रधानो ने ब्लाक के गेट पर ताला जड़ा। मनरेगा के तहत ग्राम प्रधानो में गांव में गौशला निर्माण सहित तमाम कार्य करवाएं।

महोबा, अमृत विचार। विकास खण्ड पनवाडी की 64 ग्राम पंचायतो में मनरेगा के तहत कराये गये विकास कार्यों का 30 करोड रुपये का भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानो ने बुधवार को ब्लाक के गेट मे ताला डाल दिया और जमकर प्रर्दशन किया। इसके बाद प्रधान ब्लाक परिसर मे धरने में बैठ गये। इससे ब्लाक का कामकाज प्रभावित हो गाया। प्रधानो के हो हल्ला मचाने की खबर के एक घंटे बाद पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और ब्लाक कार्यालय का ताला  खुलवाया इसके बाद कामकाज शुरू हो सका।

मनरेगा के तहत ब्लाक की 64 ग्राम पंचायतो में ग्राम प्रधानो द्वारा सीसी इंटर लांकिग पुलिया निर्माण तालाब खुदाई  सहित तमाम विकास कार्यो के साथ कराये थे। निमार्ण कार्यो में लगभग 1.30 करोड रुपये व्यय हुआ था। विभाग द्वारा 1 करोड का भुगतान करा दिया गया। जबकि 30 करेाड रुपये का भुगतान अभी तक न होने से ग्राम प्रधान मजदूरो व सामग्री खरीद का भुगतान नही कर पा रहे है।

इससे आयेदिन साम्रगी के पैसे की मांग की जाती है। लेकिन विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है। छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी प्रधानो का 30 करोड रुपये का आजतक भुगतान नही किया गया। भुगतान को लेकर गाम प्रधान के बाद अधिकारियो को अवगत कराया गया। इसके बाद भी अधिकारियो की नींद नही टूट रही है।

इससे नाराज होकर बुधवार को ग्राम प्रधानो ने विकास खण्ड पनवाडी कार्यालय के गेट में ताला डाल दिया। जिससे कामकाज ठप हो गया। कार्यालय में ताला बंदी से अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में ही धरने पर बैठ गये। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम पनवाड़ी, मसूदपुरा, बेंदों, नकरा ग्राम के प्रधान सहित 64 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शामिल रहे।

भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों ने राज्यमंत्री से की मुलाकात 

ब्लाक के गेट में ताला जडने के बाद भी ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निराकरण न होते दिखाई देने पर नाराज ग्राम प्रधानों को जिले में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह  के होने की सूचना मिलने पर ब्लाक के तमाम ग्राम प्रधान महोबा जाकर जिले के प्रभारी मंत्री से मिले और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विकास कार्यो में व्यय की गई धनराशि का भुगतान न किये जाने की शिकायत की। जिसे पर जिले के प्रभारी मंत्री ने भुगतान जल्द से जल्द कराये जाने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका