देश में 4 सितंबर तक 4.77 करोड़ कोरोना नमूनों की जांच
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिन प्रतिदिन रिकार्ड नये मामलों के साथ ही इसे नियंत्रण करने की मुहिम के तहत 04 सितंबर तक कुल चार करोड़ 77 लाख 38 हजार 491 कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को बताया …
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिन प्रतिदिन रिकार्ड नये मामलों के साथ ही इसे नियंत्रण करने की मुहिम के तहत 04 सितंबर तक कुल चार करोड़ 77 लाख 38 हजार 491 कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की जा चुकी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को बताया गया कि 04 सितंबर को एक दिन में 10 लाख 59 हजार 346 कोरोना वायरस की जांच की गई और परीक्षण का कुल आंकड़ा 4,77,38,49 पर पहुंच गया है। इससे पहले कोरोना के बढ़ते कहर को थामने के लिए 02 और 03 सिंतबर को लगातार दो दिन 11-11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई थी।
परिषद की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में 03 सितंबर को 11 लाख 69 हजार 765 कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। इसे परिषद के अनुसार देश में 02 सितंबर को पहली बार 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई जो विश्व में एक दिवस में संक्रमण की सर्वाधिक जांच का रिकार्ड भी है।
कोरोना के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जांच,उपचार और संपर्क का पता लगाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। एक सितंबर को दस लाख 12 हजार 367 नमूनों का परीक्षण किया गया। इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकार्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई थी और पहली बार 21अगस्त को दस लाख से अधिक दस लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थी और एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।
वहीं देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से अब तक 5702 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो देशभर में इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक हुई कुल मौतों का 8.20 प्रतिशत है। कोविड-19 ने केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक कहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बरपाया है। यहां इस महामारी से अब तक 4513 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं जम्मू-कश्मीर में 755, पुड्डुचेरी में 280, चंडीगढ़ में 68, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 49, लद्दाख में 35 तथा दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों ने इसके कारण दम तोड़ा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86432 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4024179 हो गया। इस दौरान 70072 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3107223 हो गयी है तथा 1,089 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 69561 हो गयी है।
