लखनऊ : नशेड़ियों और ई-रिक्शा से परेशान है नटखेड़ा रोड के व्यापारी, पुलिस अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग के नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को सुरक्षा और यातायात की उचित व्यवस्था को लेकर डीसीपी साउथ से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

दरअसल, आलमबाग के नटखेड़ा रोड पर स्थित बाजार में नेशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इतना ही नहीं अवैध ई-रिक्शा के संचालन से व्यापारियों और बाजार में खरीदारी करने आये ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज डीसीपी साउथ से मुलाकात कर उन्हें नटखेड़ा रोड पर स्थित समस्याओं की जानकादी दी है। साथ ही डीसीपी साउथ विनीत जयसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है।

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मांग की है कि नटखेड़ा रोड पर त्योहारों में पुलिस की गश्त कराई जाये। जिससे बिना लाइसेंस के चल रहे ई-रिक्शा का संचालन रूक सके। साथ ही नशेड़ियों पर अंकुश लग सके। व्यापारियों की मानें तो पुलिस की गश्त बढ़ने से ई-रिक्शा चालकों की मनमानी रूकेगी। ई-रिक्शा अक्सर दुकानों के आगे खड़े रहते हैं और आने जाने वाले हर व्यक्ति को दिक्कत होती है।

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इनको एक निश्चित स्थान दे दिया जाए । जिससे दुकानों के सामने यह लोग ई-रिक्शा ना खड़ा करे, दुकानों के सामने रिक्शा खड़े होने से ग्राहकों को आने जाने परेशानी का सामना करना पड़ता और हमारा कारोबार चौपट होता है। इनको एक सुनिश्चित स्थान दे दिया जाए। जिससे हमारा और इनका कारोबार चलता रहे। ज्ञापन सौंपने गए नटखेड़ा रोड  युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, चेयरमैन कमल किशोर चौधरी दारा, महामंत्री उपकार सिंह, तालकटोरा  महामंत्री जितेंद्र कनौजिया मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें : लोहिया संस्थान : 199 गार्डों के एजेंसी ने बिना बताये काट लिये तनख्वाह के रूपये, आठ हजार रूपये मिलने से बढ़ा आक्रोश

संबंधित समाचार