Kanpur: पुलिस पर किया था हमला, हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ मैडी गिरफ्तार, रायबरेली से पकड़ा, दिखाया गोविंदपुरी पुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास गिरफ्तार।

कानपुर में पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ मैडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। महादेव नगर में आतंक का पर्याय बने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गोविंद नगर थाने समेत कई थानों की टीमें लगी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पत्नी समेत गोविंदपुरी पुल के पास से गिरफ्तार किया।

महादेव नगर कच्ची बस्ती निवासी विकास उर्फ मैडी के खिलाफ गोविंद नगर में हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की बिक्री, छेड़छाड़ समेंत 16 मुकदमें दर्ज है। विकास गोविंद नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कुछ दिनों पूर्व विकास ने महादेव नगर निवासी साहिल पासवान पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने विकास के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।

सूचना पर पहुंचे तत्कालीन रतन लाल नगर चौकी प्रभारी शुभम कुमार पर भी उसके गुर्गों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को बैकफुट में आना पड़ा था। घटना के बाद से फरार चल रहे विकास की गिरफ्तारी के लिए गोविंद नगर, हनुमंत विहार व सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन शातिर विकास हाथ नहीं लग रहा था।

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने फरार हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। डीसीपी साउथ ने हिस्ट्रीशीटर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश पर वह जमानत पर है। बुधवार को पुलिस को उसकी लोकेशन गोविंदपुरी पुल के पास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास व उसकी पत्नी रेनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।   

मैडी बोला, रायबरेली से किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान विकास उर्फ मैडी ने बताया कि वह घटना के बाद से पत्नी संग मौके से फरार हो गया था। वह पत्नी रेनू के साथ रायबरेली के सिरोह गांव निवासी मौसी के घर फरारी काट रहा था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी की जगह गोविंदपुरी पुल के पास दिखाई है।

संबंधित समाचार