बरेली: महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर फरार हो गया। इसका पता महिला के परिवार वालों को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव माधोपुर माफी निवासी हरपाल ने अपनी बेटी रेखा का विवाह थाना विशारतगंज के सादुल्लागंज निवासी मनोज कुमार के साथ चार साल पहले किया था। दहेज उत्पीड़न को लेकर सात महीने पहले मनोज ने रेखा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। रेखा के परिजनों ने मुदकमा दर्ज करा दिया।

तब से रेखा मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले मनोज रेखा को अपने साथ ले आया।बुधवार को मनोज ने अपने परिवार के साथ मिलकर रेखा की हत्या कर दी। रेखा के परिजनों की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसपर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - बरेली: खेत में दवा का छिड़काव करते बिगड़ी किसान की हालत, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार