बाराबंकी: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद, बाराबंकी, अमृत विचार। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरगदही मजरे करंद निवासी अरविंद ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। गालियां देने व घर से डीलक्स मोटर साइकिल उठा ले जाने व उसे बेचने का आरोप लगाते हुए टाटा कैपिटल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच लोगों पर जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अरविंद ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसने बहन को शादी में देने के लिए टाटा कैपिटल फाइनेंस से बुलेट गाड़ी फाइनेंस कराई थी। जिसकी मासिक किस्तें लगातर अदा कर रहा था। बीच में तीन किस्तें नहीं दे सका था। इसी बात को लेकर प्राइवेट बैंक टाटा कैपिटल के मैनेजर फरहान अहमद, मैनेजर गुलरेज रिजवी व एजेंसी के मालिक अतुल अवस्थी सभी लोग घर आए और गालियां देते हुए घर पर खड़ी हीरो होंडा एचएफ डीलक्स 2018 मॉडल को उठा ले गए और बिना अनुमति के जबरन उक्त गाड़ी को नीठू ऑटो सेल्स पर बेच दिया। फिर जबरन दुकान पर बुलाकर मेरी वीडियो बनाई। 

आरटीओ ऑफिस में भी मेरी बिना अनुमति के मेरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम करा दिया। पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जहांगीराबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिस पर जहांगीराबाद पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई की है। 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राइवेट बैंक टाटा कैपिटल के मैनेजर फरहान अहमद, मैनेजर गुलरेज रिजवी, एजेंसी मालिक अतुल अवस्थी, मो. फैसल व एक अज्ञात पर जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ है। आरटीओ में बिना अनुमति वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम किया इसकी जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, गांव में कोहराम

संबंधित समाचार