मणिपुर की हिंसा पर Mayawati ने साधा निशाना, CM को लेकर किया ये Tweet 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। जनजातीय संघर्ष में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने राज्य के सीएम को भाजपा की तरफ से संरक्षण देने की बात कही है। मायावती ने अपने ट्वीट में हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना को भारतीय जनता पार्टी की सरकार को शमर्सार करने वाली बताया है।  

ये भी पढ़ें -हमीरपुर में महिला की डंडे से वार कर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार