BHU में छात्रों ने घेरा सेन्ट्रल ऑफिस, फेलोशिप ना बढ़ाने पर जताया विरोध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शोध छात्रों ने सेन्ट्रल आफिस का घेराव घेराव किया। छात्रों का समूह नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि को लेकर कुलपति को ज्ञापन देना पहुंचा था लेकिन उन्होंने बाहर ही रोक दिया गया। जिसके छात्रों ने गेट पर ही विरोध दर्ज कराया। 

शोध छात्रों का कहना हैं कि उनको 8 हजार रुपए नॉन नेट फेलोशिप मिलता है जिसको बढ़ाकर 25 हजार रूपए तक किया जाये। छात्रों ने इसी मांग को लेकर आधे घंटे तक विरोध दर्ज कराया जिसके बाद डीन ऑफ स्टूडेंट डॉ एके नेमा छात्रों के बीच पहुंचें और उन्होंने छात्रों के ज्ञापन को लेकर उसपर विचार करने की बात कहीं। जिसके बाद छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया। एक छात्रा ने कहा कि रिसर्च स्कॉलर की फेलोशिप लगातार बढ़ रही है लेकिन नॉन नेट फेलोशिप कोई वृद्धि नहीं हो रही है। हम सभी उम्मीद लगा कर आए थे कि हम अपने कुलपति से अपनी बातों को करेंगे। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं करने दिया गया।  

एक छात्र ने बताया कि हमारी मांग हैं कि हमारे नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि किया जाये। विश्वविद्यालय द्वारा 2006 से सिर्फ 8 हजार रूपए ही दिए जा रहे हैं। अन्य विश्वविद्यालय ने अपने नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि कर दिया गया है। लेकिन बीएचयू में वृद्धि नहीं किया जा रहा है। 

कुलपति की अनुपस्थिति में छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर ए के नेमा ने ज्ञापन लेते हुए छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह कुलपति को यथाशीघ्र संबंधित विषय से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर कौशिक गौतम, कैलाश वर्मा,शलील दुबे, प्रदीप यादव,अंकित यादव,आशीष, रितु , पुष्पांजलि,रेनू,गौरव सिंह ,प्रिंस कुमार, कुमार अंकित उपाध्याय, गौरव शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -उन्नाव में पति का दावा - मजदूरी कर पत्नी को बनाया सिपाही, अब देने जा रही तलाक

   

संबंधित समाचार