Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू का कलयुगी ब्रह्मचारी का गाना 'बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी' रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित स्टारर भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी' का रोमांटिक गाना 'बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।

https://www.secure.instagram.com/p/CtBQEm5t7l5/

बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अरविंद अकेला कल्लू घर में हरमोनिया बजाकर गाने का रियाज करना चाहते हैं कि तभी ऋचा दीक्षित आती हैं और कल्लू को रिझाने की कोशिश करती हैं। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने अलका झा के साथ गाया है।फ़िल्म 'कलयुगी ब्रम्हचारी' के निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय है।

https://www.secure.instagram.com/p/Ct2_W7hICOI/

काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी' के प्रेजेंटर राम कृष्ण उपाध्याय, कलावती उपाध्याय हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर,सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी आदि हैं। कहानी संजय राय ने लिखी है। 

डीओपी आर आर प्रिंस, संगीतकार साजन बी मिश्रा, वैभव-राजू हैं। गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडिटर हरिहर सिंह हैं। बैक ग्राउंड म्यूजिक वैभव-राजू ने तैयार किया है।इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें:- Naseeruddin Shah Birthday: एक्टिंग के खिलाफ थे पिता, नसीरुद्दीन शाह फिर ऐसे बढ़ाया सफलता की और कदम

संबंधित समाचार