रामपुर: घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंजाबनगर का मामला, तीन साल पहले हुई थी शादी

रामपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मायके वाले किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कह रहे हैं।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव गोसमपुर निवासी शीला का विवाह तीन साल पहले  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भूप सिंह से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके चलते महिला एक साल से मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही उसका पति उसे बुलाकर अपने घर ले गया था। देर रात शीला ने जहर खा लिया। 

जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों  का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया। परिजन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।- शरद पवार, सिविल लाइन इंस्पेक्टर

ये भी पढ़ें:- रामपुर: किशोर से दुष्कर्म में दोषी को दस साल की सजा, लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

संबंधित समाचार