बरेली: जिले के 884 और लोगों को मिलेगा आशियाना, पीडी ने सभी बीडीओ से मांगी लाभार्थियों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, इसके लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले को सरकार ने 884 नए आवास का लक्ष्य दिया है। पीडी ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर लाभार्थियों की सूची मांगी है।

शासन ने वर्ष 2022-23 के लिए जिले को 7512 आवासों का लक्ष्य दिया था, जिसमें 7381 को पहली, 7098 को दूसरी और 4324 को तीसरी किस्त जारी हो चुकी है, जबकि 5115 लाभार्थियों के आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्ष 2023-24 में जिले को 884 आवास बनाने का लक्ष्य और दिया गया है।

पीडी तेजवंत सिंह ने बताया कि सबसे अधिक लक्ष्य बहेड़ी और रामनगर ब्लॉक को दिया गया है। सभी ब्लॉकों को लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही खंड विकास अधिकारियों को पत्र सहित सूची भेज दी गई है। आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी में 70 और तीसरी में 10 हजार रुपये की धनराशि मिलती है।

किस ब्लाक को कितना मिला लक्ष्य
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक को 84, बहेड़ी को 180, भदुपरा को 48, भोजीपुरा को 23, भुता को 56, बिथरी चैनपुर को 30, फरीदपुर को 56, फतेहगंज पूर्वी को 21, क्यारा को 20, मझगवां को 46, मीरगंज को 57, नवाबगंज को 30, रामनगर को 120, रिछा को 53 और शेरगढ़ को 60 आवासों का लक्ष्य दिया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, अधीक्षण अभियंता का दफ्तर घेरा

 

 

संबंधित समाचार