PM मोदी से आज मुलाकात करेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे, जो भारत पर दो दिवसीय दौरे पर हैं, आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों में वित्तीय और आर्थिक संपर्क, विकास सहयोग, नवाचार और निवेश जैसे विषयों पर चर्चा होगी। श्रीलंका को आशा है कि उसके भारत के साथ संबंधों को एक नया स्तर मिलेगा। श्रीलंका पिछले वर्ष भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था। वित्तीय संकट के बाद श्रीलंका के राजनेताओं को देश छोड़ना पड़ा। जनता सड़कों पर निकली। भारत की चार बिलियन डॉलर की मदद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आने लगी है।

बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे। उन्होंने पहले दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें दोनों ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। ‘‘राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं,’’ जयशंकर ने ट्वीट किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात भारत की "पड़ोसी पहले" तथा सागर नीतियों को नए स्तर पर ले जाएगी और दोनों देशों के बीच पड़ोसी संबंधों को और मजबूत करेगी।बातचीत के विषय में एक सवाल के जवाब में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रीलंका भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी है और एक महत्वपूर्ण स्थान है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, तलाश और बचाव कार्य दूसरे दिन फिर शुरू

संबंधित समाचार