Manipur Violence: निर्वस्त्र महिला की वीडियो से गुस्साई भीड़ ने जलाया आरोपी का घर
मणिपुर में हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों निर्वस्त्र महिला को वीडियो वायरल हुआ था जिससे पूरा देश गुस्से में है। वहीं शुक्रवार को गुस्साई भीड़ ने आरोपी हेरादास सिंह के घर में आग लगा दी।
वायरल हुए वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घूमाती नजर आई थी। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीटीआई एजेंसी के अनुसार बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। गुस्साई भीड़ ने जिस आरोपी के घर में आग लगाई है उस का नाम हुईरेम हेरादास सिंह है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है।
