बदायूं: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसौली, अमृत विचार। बिजली की जर्जर लाइन टूटकर गिरने से से लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी महकमा अनजान बना बैठा है। जर्जर लाइनों को सही नहीं किया जा रहा है। महकमा की यह लापरवाही एक परिवार के जानलेवा बन गई।

गुरुवार की रात घर पर सोते समय एक परिवार के छह लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। एसडीएम और सीओ ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मोहल्ले के लोग भयभीत हैं।

गुरुवार को पूरा दिन भीषण गर्मी रही। जिसके चलते कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ईदगाह मार्ग स्थित वार्ड 17 निवासी साजिद खान पुत्र साबिर खान गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। आधी रात को छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर साजिद खान के परिवार के छह लोगों के ऊपर जा गिरा।

जिससे साजिद खान की पत्नी इशरत बी (47), उनके बेटे अरुण खान (25) और बेटी निक्की (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साजिद खान, उनके भाई असलम और किशोर आनिब खान गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पास में सो रहे अन्य परिजन जागे।

शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी तकरीबन आधा घंटे तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। मोहल्लावासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल, सीओ सुनील कुमार, बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। लोगों को बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब वह माने। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगीं दुकानें

संबंधित समाचार