The Ashes : आस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन पर भड़के Ian Healy, बोले- क्या ही कहा जाए
मेलबर्न। पूर्व विकेटकीपर इयान हीली ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे एशेज टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, यह गर्व करने लायक दिन नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 317 रन के जवाब में इंग्लैंड ने चार विकेट पर 384 रन बना लिए हैं।
हीली ने 'सेन रेडियो' से कहा, यह दिन गर्व करने लायक नहीं था। हम दबाव नहीं बना सके। कमिंस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। उसने दो कैच टपकाये। उन्होंने कहा, उसकी गेंदबाजी भी धारदार नहीं थी । इंग्लैंड के बल्लेबाज हम पर हावी हो गए। ट्रेविस हेड के लिए स्लॉग स्वीप बचाने को हमारे पास फील्डर ही नहीं था। हर तेज गेंदबाज के लिए सीमारेखा पर फील्डर था। क्या कहा जाए।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा कि अब टीम को यह टेस्ट जीतने के लिये काफी पापड़ बेलने होंगे। उन्होंने कहा, पहले दिन हमने इतने मौके गंवाए और अब यहां से मैच जीतना कठिन है। बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। इसके अलावा प्रमुख स्पिनर को टीम में नहीं रखा ।ट्रेविस हेड से गेंदबाजी कराना भी महंगा पड़ा।
ये भी पढ़ें : INDW vs BANW : बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय शीर्ष क्रम पर रहेगा फोकस
