Manipur Violence : एएमयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़, अमृत विचार। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं से बर्बरता को लेकर पूरे देश में रोष का माहौल है। इस सबके बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। छात्र मणिपुर की हिंसा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने लाइब्रेरी कैंटीन पर इकठ्ठा होकर परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि देश में महिलाओं को नग्न कर घूमने की घटना बेहद शर्मनाक है। छात्रों ने कहा कि इस घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता किया जाये।
ये भी पढ़ें -आगरा : इस खास जगह से ताजमहल देखने के लिए अभी कई दिन करना होगा इंतजार
