आगरा : इस खास जगह से ताजमहल देखने के लिए अभी कई दिन करना होगा इंतजार
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल को देखने पूरी दुनिया से हजारों पर्यटक रोज आगरा आते हैं। ताजमहल को देखने के लिए महताब बाग में टूरिस्ट की खासी भीड़ जमा होती है। लेकिन फिलहाल यमुना नदी के बढ़े हुए जलस्तर के चलते महताब बाग को बंद कर दिया गया है। एएसआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी तकरीबन 6 दिन तक पर्यटकों के लिए यहाँ से ताज का दीदार संभव नहीं हो सकेगा। क्योंकि बगीचों में पानी भरा है,जिसके चलते उन्हें बंद कर दिया गया है।
बताते चलें कि गुजरे सप्ताह हुई बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। बाढ़ का पानी ताजमहल परिसर समेत आगरा की कई संरक्षित स्मारकों में घुस गया है।
ये भी पढ़ें -Manipur Violence : मायावती ने मणिपुर की घटना पर किया Tweet, कहा - इसको लेकर की जा रही राजनीति अनुचित
